मथुरा, मई 13 -- मथुरा, ममेरी भाई द्वारा बहन को यमुना में धक्का दिये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बहन को यमुना से सकुशल निकाल लिया गया है। धक्का देने के बाद भाई भाग गया। पुलिस ने अभी इसमें कोई कार्रवाई नहीं की है। जानकारी के अनुसार सोमवार रात यमुना पुल से एक युवक ने युवती को यमुना में धक्का दे दिया। यह देख वहां हड़कंप मच गया। तुरंत लोग यमुना में कूदे और युवती को सकुशल निकाल लिया। उधर धक्का देने वाला युवक वहां से भाग गया। युवती को निकालने के बाद जब उससे लोगों ने जानकारी की तो उसने बताया कि उसके ममेरे भाई ने उसे यमुना में धक्का दिया है। युवती खुद हतप्रभ थी कि ममेरे भाई ने उसे धक्का क्यों दिया। लोगों द्वारा काफी पूछे जाने पर उसने यह बात बतायी। युवती ने बताया कि वह बिहार के रोहताश की रहने वाली है। अपने ममेरे भाई के साथ मथुरा घूमने आयी ...