इटावा औरैया, जून 6 -- इटावा। चकरनगर थाना क्षेत्र में यमुना नदी में कूदकर जान देने का प्रयास कर रही एक महिला को पुलिस ने सुरक्षित बचा लिया। बाद में महिला और उसके पति की काउंसलिंग कराकर परिजनों के साथ सकुशल घर भेज दिया गया। शनिवार दोपहर थाना चकरनगर क्षेत्र के सिकरोड़ी पुल पिकेट पर रिक्रूट आरक्षी रवि राणा और पीआरडी जवान सुदामा लाल ड्यूटी पर तैनात थे। दोपहर करीब एक बजे राहगीरों ने पुलिसकर्मियों को सूचना दी कि यमुना पुल पर एक महिला नदी में कूदने का प्रयास कर रही है। सूचना मिलते ही दोनों पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए महिला को सुरक्षित पकड़ लिया। महिला के साथ उसका पति भी मौजूद था। पुलिस दोनों को थाना चकरनगर लेकर आई, जहां पूछताछ में महिला ने अपना नाम रीता देवी पत्नी राजू उर्फ बादशाह निषाद निवासी ग्राम ककरिया थाना चकरनगर बताया। महिला...