उरई, जून 24 -- कालपी। संवाददाता कानपुर-झांसी हाईवे पर कालपी के नए यमुना पुल पर मंगलवार रात वाहन खराब होने से भीषण जाम लग गया। रात करीब 11 बजे पुल पर एक बस खराब हो गई, जिसके चलते यमुना पुल से दुर्गा मंदिर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई।सूचना पर पहुंची हाईवे टीम ने क्रेन की मदद से बस को हटाया, तब जाकर लोगों को जाम से राहत मिली। लेकिन कुछ ही देर बाद रात में ही एक ट्रक खराब हो जाने से फिर से जाम की स्थिति बन गई। इस कारण करीब छह घंटे तक हाईवे पर वाहनों का आवागमन बाधित रहा। जाम के दौरान छोटे वाहनों को किनारे से रेंग-रेंग कर निकाला जाता रहा, जबकि बड़े वाहन घंटों फंसे रहे। रातभर हाईवे कर्मचारी और पुलिस जाम खुलवाने में जुटी रही। लगातार वाहनों के खराब होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुल पर बार-बार लग रहे जाम से स्थानीय लोग और रा...