उरई, जून 16 -- कालपी। संवाददाता पुराने यमुना पुल की मरम्मत के चलते बनाए गए डायवर्जन पर यातायात व्यवस्था फिर चरमरा गई। सोमवार देर रात नए यमुना पुल के पास दो हादसों के बाद चौराह से जोल्हूपुर मोड़ तक करीब 8 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पूरी रात सैकड़ों वाहन फंसे रहे और यात्रियों को सड़क पर ही रात गुजारनी पड़ी।कानपुर देहात सीमा में दौलतपुर क्षेत्र के पास पहले एक डीसीएम आगे चल रहे ट्राले से टकरा गई। कुछ ही देर बाद कालपी की ओर से आ रहा मौरंग लदा डंपर भी उसी ट्राले से भिड़ गया। गनीमत रही कि दोनों हादसों में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन दुर्घटना के चलते यातायात पूरी तरह थम गया। यह भी पढ़ें- ट्रक खराब होने से प्रयागराज हाईवे पर भीषण जाम, 3 किलोमीटर लंबा जाम एक लेन पर चल रहे डायवर्जन मार्ग पर वाहनों का दबाव अचानक बढ़ने से रात करीब दो बजे हालात बिगड़ गए। ...