यमुना पुल पर दो ट्रक खराब, 20 किलोमीटर लंबा जाम लगा
हमीरपुर, जून 29 -- हमीरपुर, संवाददाता। कानपुर-सागर हाईवे पर सोमवार की सुबह यमुना नदी के पुल से आवागमन शुरू होते ही वाहन चालकों की आपाधापी के कारण जाम लगना शुरू हो गया। इसी दौरान दो ट्रकों की खराबी ने स्थिति को कोढ़ में खाज कर दिया। देखते ही देखते जाम कई किमी लंबा हो गया। सारा दिन हाईवे पर वाहन रेंगते रहे। जाम करीब 20 किमी लंबाई तक चला गया। शाम छह बजे तक यहां वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे। इस दौरान जाम में फंसी यात्री बसों में सवार यात्रियों को गर्मी ने बेहाल कर दिया। एनएचएआई के अनुरोध पर डीएम अभिषेक गोयल ने कानपुर-सागर हाईवे पर रात आठ बजे से लेकर सुबह आठ बजे तक ट्रैफिक बंद करके यमुना पुल की मरम्मत कराने की अनुमति प्रदान की थी। इसकी वजह से इस रूट पर चलने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया था। रविवार को आखिरी दिन रात आठ बजे के बाद पुल बंद कर दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.