यमुना पुल पर जान देने पहुंचे युवक को पुलिस ने बचाया
औरैया, सितम्बर 15 -- औरैया, संवाददाता। यमुना नदी पुल पर जान देने पहुंचे 18 वर्षीय युवक को पुलिस ने समय रहते बचा लिया। राहगीर से सूचना मिलते ही देवकली चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने युवक को समझाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद परिजनों को सूचना देकर उसकी काउंसिलिंग कराई गई। कोतवाली औरैया क्षेत्र के यमुना नदी पुल पर रविवार देर रात एक युवक परेशान हालत में मौजूद था। उसकी गतिविधियों को देखकर राहगीर को अनहोनी की आशंका हुई। उसने तत्काल डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही देवकली चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संजीव चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: नदी के तेज़ बहाव में बह रहे किशोर को लोगों ने बचाया युवक उस समय पुल की रेलिंग के पास था। पुलिसकर्मियों ने धैर्यपूर्वक उससे बात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.