उरई, जून 27 -- कालपी। संवाददाता शुक्रवार की रात करीब दो बजे कालपी यमुना पुल पर दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद पुल पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। देखते ही देखते जाम चार किमी तक फैल गया। कानपुर-झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया।सूचना मिलते ही कालपी पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची। अंधेरे और वाहनों के दबाव के बीच यातायात बहाल कराने में टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। क्रेन मंगाकर दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को पुल से हटवाया गया। इसके बाद एक-एक कर फंसे वाहनों को निकाला गया। करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद सुबह यातायात सामान्य हो सका। यह भी पढ़ें- हाईवे पर भिड़े दो डंपर लगा पांच किमी लंबा जाम जाम में फंसे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। कई एंबुलेंस और यात्री बसें भी जाम में फंसी रहीं। पुलि...