यमुना पुल के नीचे मिला डीसीएम चालक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
इटावा औरैया, मई 16 -- इटावा। बढ़पुरा थाना क्षेत्र के सुनवारा गांव के पास शनिवार सुबह यमुना पुल के नीचे एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। पुल के ऊपर आलू से लदी एक डीसीएम खड़ी मिलने पर लोगों को घटना संदिग्ध लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की गहन जांच की मांग की है। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने सुनवारा गांव के पास यमुना पुल के नीचे एक शव पड़ा देखा। शव मिलने की खबर इलाके में तेजी से फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। यह भी पढ़ें- पेड़ से लटका मिला किशोर का शव, हत्या की जताई आशंका इसी दौरान पुल के ऊपर एक आलू लदी डीसीएम संदिग्ध हालत में खड़ी दिखाई दी, जिसका अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त था। ग्रामीणों ने तत्काल इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.