उरई, मई 25 -- कालपी। यमुना के पुराने पुल की वेयरिंग खराब होने के कारण मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर पुराने पुल से सिर्फ छोटे वाहनों को ही निकाला जा रहा है, जबकि दुर्गा मंदिर की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को डायवर्ट कर नए पुल से भेजा जा रहा है। इससे यातायात की रफ्तार धीमी हो गई जिससे शाम से जाम लगने जैसी हालत हो गई।

जाम की स्थिति नेशनल हाईवे के कालपी में सोमवार देर शाम ट्रैफिक का दबाव अचानक बढ़ गया। वाहन रेंग-रेंग कर निकलने लगे और जाम जैसी स्थिति बन गई। जोल्हूपुर मोड़ और कानपुर देहात की तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम की सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए वाहनों को व्यवस्थित तरीके से निकलवाना शुरू किया।

पुलिस की कार्रवाई एक-एक कर ...