नई दिल्ली, मार्च 3 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में 16 साल बाद भाई रणजीत सिंह ढडरियां वाले यमुना पार क्षेत्र में दीवान सजाएंगे। इसमें 6, 7 और 8 मार्च को रामलीला मैदान, गीता कॉलोनी में गुरु मानियो ग्रंथ चेतना समागम का आयोजन होगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कमेटी सदस्यों ने बताया कि 8 मार्च को अमृत संचार भी आयोजित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, दीवान के लिए तीन रंगों की विशेष थीम रखी गई है और संगत को चुननियां व दस्तारें दी जाएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...