मुरादाबाद, मार्च 16 -- Railway News: उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के दिल्ली शाहदरा रेलखंड में ब्रिज संख्या 249 के स्थान पर नए यमुना ब्रिज के निर्माण में ट्रैक जोड़ने को लेकर ट्रैफिक एवं पॉवर ब्लॉक लिया जाएगा। 17-18 मार्च व 28-29 मार्च को मुरादाबाद मंडल में संचालित कई पांच ट्रेनें इस दौरान निरस्त रहेगी। इसके अलावा 16 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। वहीं दो ट्रेनें विलंब से चलाई जाएंगी। मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि ट्रेन नंबर 54308 दिल्ली -मुरादाबाद एक्सप्रेस 18 मार्च को निरस्त रहेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 54075 बरेली-दिल्ली 28 मार्च, ट्रेन नंबर 54076 दिल्ली-बरेली 29 मार्च को निरस्त रहेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 64568 तिलक ब्रिज-बुलंदशहर 28 मार्च व 64567 बुलंदशहर-तिलक ब्रिज 29 मार्च को निरस्त रहेगी। सीनियर डीस...