शामली, जुलाई 18 -- हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में 6682 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे जलस्तर बढ़ने की संभावना हैं। उक्त मार्ग पर कांवड़ियों का आवागमन अधिक होने के कारण सुरक्षा के तहत खोताखोरों एवं फ्लड पीएसी को अलर्ट कर दिया गया है। बता दें कि कुछ कांवड़ियां यमुना में स्नान आदि के लिए रुकते है। पक्का घाट न होने के कारण जिला प्रशासन यहां सुरक्षा बंदोबस्त के लिए बेरिकेडिंग एवं गोताखोर एवं पीएसी के जवानों की तैनाती की है। जल मैदानी व पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा के चलते हथिनीकुंड बैराज पर पानी का दबाव बढ़ा। इसी के चलते गुरुवार को यमुना नदी में 6682 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। ब्रिज के निकट यमुना नदी का बहाव 228.07 मीटर पर रिकॉर्ड किया गया है। छोड़ा गया पानी देर रात यहां सुबह तक पहुंचने की संभावना है। इसके चलते जल स्तर बढ़ेगा। जल स्तर बढ़ने ए...