इटावा औरैया, जून 14 -- बकेवर। थाना क्षेत्र के ग्राम इकनौर स्थित डिडौली मंदिर के सामने रविवार सुबह यमुना नदी में एक युवती का शव बहता हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने शव को नदी में देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बकेवर, लवेदी और चकरनगर थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया। पुलिस की जांच और परिजनों की पहचान के आधार पर मृतका की शिनाख्त 23 वर्षीय प्रिया उर्फ सुआ पुत्री शैलेन्द्र चौहान निवासी बस्ती थाना चकरनगर के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि प्रिया 11 जून से घर से लापता थी। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका था, जिसके बाद 13 जून को चकरनगर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। परिजनों के अनुसार युवती मंदबुद्धि होने के साथ-साथ मिर्गी की बीमारी स...