इटावा औरैया, जून 21 -- इटावा। बढ़पुरा थाना क्षेत्र के सुनवारा गांव के पास यमुना नदी में रविवार सुबह नहाने गए दो ममेरे भाई गहरे पानी में डूब गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों किशोरों की तलाश शुरू कराई। देर शाम तक एक किशोर का शव बरामद कर लिया गया, जबकि दूसरे की तलाश जारी रही। खोजबीन के लिए एसडीआरएफ टीम को भी सूचना दी गई है। सुनवारा गांव निवासी 13 वर्षीय करन पुत्र मुकेश बाबू और उसकी बुआ का बेटा 15 वर्षीय अमित पुत्र रामवीर निवासी मानिकपुर थाना करहल मैनपुरी रविवार सुबह गांव के अन्य बच्चों के साथ करीब 10 बजे यमुना नदी में नहाने के लिए गए थे। बताया गया कि सभी बच्चे नदी में नहा रहे थे, तभी करन और अमित अनजाने में गहरे पानी की ओर चले गए। देखते ही देखते दो...