शामली, जून 6 -- गांव चौतरा यूसुफपुर के कलरी में यमुना नदी में स्नान करते समय डूबे व्यक्ति का शव गोताखोरों द्वारा 24 घंटे बाद यमुना नदी से निकाला। व्यक्ति का शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को परिजनों की सुपुर्दगी में दिया। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। बृहस्पतिवार को हुकुम पुत्र बृजलाल निवासी गांव अहमदगढ़ कलरी में एक कार्यक्रम में खाना बनाने गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद हुकुम यमुना नदी में स्नान करने चला गया था।जो स्नान करते हुए यमुना नदी में डूब गया था। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर की टीम को यमुना नदी में हुकुम को ढूंढने के लिए लगाया लेकिन देर रात तक कोई सुराग नहीं लगा।दिन निकलते ही पुलिस द्वारा लगभग एक दर्जन गोताखोरों की टीम को यमुना नदी में लगाया गया। दोपहर बाद गोताखोरों द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.