फरीदाबाद, जनवरी 11 -- बल्लभगढ़। तिगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंझावली में यमुना पुल से शनिवार दोपहर छलांग लगाने वाले 28 वर्षीय युवक का रविवार तक सुराग नहीं लगा । एसडीआरएफ (स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स )की टीम ने दोपहर से लेकर देर शाम तक युवक की तलाश की, आखिर देर शाम टीम वापिस लौट गई। पुलिस के अनुसार टीम अब सोमवार शाम या फिर मंगलवार को युवक को तलाश करेगी। तिगांव थाना पुलिस के अनुसार खेड़ीकला निवासी महेंद्र उम्र 28 साल मजदूरी का काम करता है। शनिवार की दोपहर करीब 2:30 बजे वह अपनी बाइक से अपनी ससुराल मकसूदपुर से घर लौट रहा था तभी अचानक मंझावली पुल से नीचे कूद गया। जिसकी बाइक पुल के ऊपर पड़ी मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसके परिजनों को बुलाया। इसके बाद गौताखोरों को यमुना नदी में उतारा गया, लेकिन देर शाम तक महेंद्र का पत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.