आगरा, अक्टूबर 5 -- थाना पिढौरा क्षेत्र के गांव राटौटी निवासी युवक सुखवीर पुत्र जंडेल सिंह प्रतिमा विसर्जन के दौरान बलाई घाट पुल से पैर फिसलने से यमुना नदी में गिरकर डूब गया था। चार दिन से युवक की तलाश में यमुना नदी में रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा था। रविवार की शाम थाना पुलिस व पीएसी द्वारा नदी में तलाश की जा रही थी। थाना जैतपुर क्षेत्र के गांव गुड़ियाना के पास यमुना नदी में सुखवीर का शव मिला। मौके पर पहुंचे परिजनों ने इसकी पुष्टि की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...