इटावा औरैया, दिसम्बर 31 -- बकेवर। महेवा क्षेत्र के अंदावा और नौंगावा गांव के बीच यमुना नदी पर पैटून पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यह तैयार हो जाएगा तो महेवा ब्लॉक के 50 से अधिक गांवों के लोगों को तहसील चकरनगर जाने के लिए आसान होगा और आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। लोक निर्माण विभाग की टीम लगभग एक माह पूर्व नौगांव स्थित यमुना तट पर पहुंची थी। कर्मचारियों ने युद्धस्तर पर काम करते हुए पैटून पुल के पीपों को नदी में उतारा। खराब पीपों में चादर लगाकर वेल्डिंग किया गया और एप्रोच तैयार करने के बाद पुल को चालू कर दिया गया। लेकिन अन्दावा मडैया यादवान निवासी अवनीश कुमार बताते हैं कि अन्दावा की ओर से अभी पीपों में छेद होने से पानी भर रहा है। साथ ही अभी पीपों पर पटरा भी नहीं लगाए गये हैं। जिससे दो पहिया मोटरसाइकिल तो निकल रही लेकिन चार पहिया वाहनो...