बागपत, अक्टूबर 3 -- खेकड़ा। क्षेत्र के ग्राम मवीकलां में सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुँचाने और ग्रामीणों को खतरे में डालने का गंभीर मामला सामने आया है। गाँव के ही एक व्यक्ति पर दबंगई के बल पर अलीपुर बांध की पटरी को तीन स्थानों से तोड़ने का आरोप लगा है। इससे यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने पर पूरे गाँव में बाढ़ आने और बांध टूटने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है। शनिवार को तहसील दिवस में पहुँचे ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और तहसील दिवस प्रभारी से शिकायत कर कड़ी कार्रवाई की माँग की है। गांव मवीकलां निवासी किसान हरदेव, लीलू, संजीव, अंकित, मुकेश, उज्जवल आदि ने प्रार्थना पत्र में बताया कि गाँव में अलीपुर बांध की पटरी ठोकर नम्बर 2 व 3 के बीच स्थित है। आरोप है कि गाँव के एक दबंग ने अपनी दबंगई के बल पर इस पटरी को तीन जगह से तोड़ दिया है। जब ग्रामीणों ने उसे पटरी ठीक ...