शामली, जुलाई 13 -- हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी के कारण यमुना नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, नदी अभी भी चेतावनी स्तर से लगभग डेढ़ मीटर नीचे बह रही है और सिंचाई विभाग ने फिलहाल किसी प्रकार के खतरे से इनकार किया है। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हुई वर्षा का असर यमुना नदी के जलस्तर पर दिखाई देने लगा है। हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद रविवार सुबह यमुना का जलस्तर बढ़कर 229.41 मीटर दर्ज किया गया। इसके बावजूद नदी अभी चेतावनी बिंदु 231 मीटर से करीब डेढ़ मीटर नीचे बह रही है। बताया जाता है कि शनिवार सुबह आठ बजे हथिनीकुंड बैराज से 22,131 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। यह भी पढ़ें- सुपौल : कोसी बराज से 1.30 लाख क्यूसेक डिस्चार्ज उस समय कैराना यमुना पुल पर जलस्तर 228.84 मीटर दर्ज किया गया था। रविवार सुबह तक इसमें बढ़ोतर...