उरई, जून 17 -- कालपी। संवाददाता धर्मनगरी कालपी में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में यमुना मैया के तट पर योग सप्ताह का शुभारंभ हुआ। व उपजिलाधिकारी अमित शेखर की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिला प्रशासन के निर्देश पर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूर्णिमा चटर्जी के तत्वावधान में 15 से 21 जून तक योग सप्ताह मनाया जा रहा है। उपजिलाधिकारी अमित शेखर ने कहा कि निरोगी रहने के लिए व्यायाम जरूरी है। योगासन से सभी को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए। यमुना तट पर राजयोगिनी योग शिक्षिका रजनी पाल ने योगाभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि नियमित योग से तमाम बीमारियां दूर होती हैं। यह भी पढ़ें- स्वस्थ जीवन का संदेश, शहीद पार्क में लगा भव्य योग शिविर योग सप्ताह में तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी, नायब तहसीलदार, डॉ. वरुण ग...