नई दिल्ली, अगस्त 12 -- राजधानी के नए मास्टर प्लान 2047 के तहत यमुना ओ-जोन क्षेत्र को हराभरा बनाकर कायाकल्प किया जाएगा। जिससे दिल्लीवासियों को स्वच्छ हवा और प्रदूषण से लड़ने में मदद मिलेगी। पर्यावरणीय मानदंडों के अनुरूप हरित क्षेत्र को व्यवस्थित तरीके से विकसित किया जाएगा। माना जा रहा है कि इस बड़े क्षेत्र को हरित एरिया में विकसित करने से बड़ा लाभ होगा।प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी में 9700 हेक्टेयर यमुना डूब क्षेत्र है। इसमें बड़े पैमाने पर हरियाली विकसित करने की योजना है। मयूर विहार फेज-एक में मयूर नेचर पार्क बनाने की योजना को आगे बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ ही उत्तर पूर्वी जिले में डूब क्षेत्र को ऑक्सीजन बेड के रूप में तैयार किया जाएगा। यह भी पढ़ें- DDA मास्टर प्लान 2047 को मिली मंजूरी: 20 लाख फ्लैट, हाईराइज इमारतें और 105 गांवों मे...