यमुना जयंती पर विश्रांत घाट पर हुई भव्य आरती
औरैया, मार्च 24 -- औरैया, संवाददाता। चैत्र नवरात्र की छठ के अवसर पर मंगलवार सुबह यमुना जयंती के पावन पर्व पर यमुना तट स्थित प्राचीन विश्रांत घाट पर भव्य यमुना आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एक विचित्र पहल सेवा समिति द्वारा अध्यक्ष राजीव पोरवाल के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता व विशिष्ट अतिथि शिवकुमार पुरवार मौजूद रहे। अतिथियों ने विधि-विधान से यमुना मैया की पूजा-अर्चना कर घंटा-शंख के साथ दिव्य आरती की। आरती के उपरांत श्रद्धालुओं ने दीपदान कर अपने व परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और सलामती की कामना की। समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता ने यमुना के उद्गम व धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। महिला शाखा तुलसी सखी ग्रुप की अध्यक्ष लक्ष्मी विश्नोई ने यमुना जयंती के महत्व को बताते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.