मथुरा, मार्च 21 -- बृजवासी पंडा सभा की एक बैठक गोविंद देव पब्लिक स्कूल में आहूत की गई। जिसमें आगामी 22 से 24 मार्च तक आयोजित होने वाले त्रिदिवसीय यमुना महारानी के जन्मोत्सव पर ऐतिहासिक आयोजन को लेकर चर्चा की गई। अध्यक्ष श्याम सुंदर गौतम ने बताया कि यमुना महारानी हमारी आराध्य देवी हैं एवं तीर्थ पुरोहित समाज की पालनहार हैं। उन्होंने बताया कि पंडा सभा के समस्त पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से पुरुषोत्तम महाराज को यमुना छठ कार्यक्रम का संयोजक नियुक्त किया। महेश भारद्वाज ने बताया कि आगामी 22 मार्च को इस उत्सव का आरंभ देवराह घाट पर यमुनाजी की संध्याकालीन महाआरती एवं भजन संध्या से होगा। दूसरे दिन 23 मार्च को केशीघाट स्थित यमुना मंदिर पर प्रातः बेला में यमुना महारानी का दुग्धाभिषेक, महाआरती एवं विद्वत संगोष्ठी होगी। उसी दिन सांयकाल में मंदिर में यमु...