उरई, जनवरी 13 -- कालपी। मंकर संक्रांति के पर्व पर यमुना स्नान को लेकर प्रशासन बेहद सतर्क है। पुलिस मंगलवार को पुलिस अधीक्षक ने घाटो का निरीक्षण कर स्थानीय पुलिस को व्यवस्था दुरूस्त रखने के निर्देश दिए है। मकर संक्रान्ति पर यमुना स्नान की परम्परा है जिसके चलते नगर व ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में आस्थावान आते हैं जिसके चलते यमुना स्थित किलाघाट तथा पीलाघाट पर भारी भीड़ होती हैं। इस दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसको लेकर प्रशासन बेहद सतर्क रहता है। जिसके चलते घाटो पर पुलिस बल मौजूद रहकर किसी को भी गहरे पानी में नहीं जाने देता है। इन्हीं व्यवस्थाओं को परखने के लिए मंगलवार दोपहर पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने किलाघाट व पीलाघाट पर व्यवस्थाओं का जायजा लेकर पुलिस को दिशा निर्देश दिए। कहा घाटों पर पुलिस बल किसी को भी निर्धारित स्थल से...