गुड़गांव, जून 15 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। यमुना नदी को प्रदूषण की मार से बचाने और उसमें गिरने वाले गंदे पानी को साफ करने के लिए हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एक बड़ी योजना पर काम शुरू कर दिया है। इसके तहत गुरुग्राम शहर के ड्रेनेज सिस्टम की रीढ़ माने जाने वाले तीनों मुख्य नालों (लेग-1, लेग-2 और लेग-3) के पानी को शुद्ध करने के लिए जल्द ही एक विशेष ट्रायल शुरू किया जाएगा। इस ट्रायल को अमलीजामा पहनाने के लिए प्रदूषण बोर्ड की तकनीकी टीम ने तीनों मुख्य लेग से पानी के रासायनिक नमूने ले लिए हैं।

ट्रायल के बारे में बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, इस पूरी परियोजना के तहत एक निजी विशेषज्ञ एजेंसी को नियुक्त किया गया है, जो ट्रायल के तौर पर इन बड़े नालों के बहते पानी को आधुनिक तकनीकों से साफ करने का काम करेगी। इस रासायनिक और जैविक शुद्धिकर...