फरीदाबाद, अप्रैल 23 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। शहर में यमुना को प्रदूषित होने से बचाने के लिए यमुना एक्शन प्लान के तहत नगर निगम योजना तैयार की है। गौंछी नाले में खुले सभी सीवरेज हॉल को बंद किया जाएगा। सीवर का प्रवाह एसटीपी में किया जाएगा। योजना पर अगले महीने से काम शुरू होने की उम्मीद है। इस योजना पर करीब दो करोड़ रूपये खर्च किए जाएंगे। चार महीने में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है। स्मार्ट सिटी में 10 से 15 किलोमीटर लंबा गौंछी नाला है। जिसमें कई इलाकों का बिना शोधन सीवेज सीधे गिर रहा है, इससे नाले का पानी काला और दुर्गंधयुक्त हो गया है। यह भी पढ़ें- अक्तूबर 2027 के बाद नहीं गिरेगा अनुपचारित पानी आसपास के लोगों को बदबू और मच्छरों की समस्या झेलनी पड़ रही है। बरसात में स्थिति और बिगड़ जाती है, जब ओवरफ्लो से गंदा पानी सड़कों तक आ जाता है। लगात...