यमुना के 28 घाटों पर एक साथ चला स्वच्छता अभियान
नई दिल्ली, जून 14 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली सरकार की ओर से रविवार को 'यमुना तट स्वच्छता अभियान 2026' के अंतर्गत 28 घाटों एवं तटीय क्षेत्रों पर एक साथ स्वच्छता अभियान चलाया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गीता कॉलोनी घाट पहुंचकर स्वच्छता अभियान का नेतृत्व किया। मुख्यमंत्री के अलावा दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा, रविन्द्र इंद्राज सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता सहित कई सांसदों ने भी अभियान में श्रमदान किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यमुना के लगभग 22 किलोमीटर लंबे तटीय क्षेत्र पर हजारों दिल्लीवासियों व स्वयंसेवकों ने एक साथ सफाई अभियान चलाकर जनभागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। यह स्वच्छता अभियान आगे भी जारी रहेगा। दिल्ली सरकार नियमित रूप से विभिन्न स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.