प्रयागराज, अगस्त 14 -- प्रयागराज। गंगा-यमुना का जलस्तर फिर बढ़ने लगा है। यमुना गुरुवार सुबह बढ़ रही हैं। अब गंगा ने भी रफ्तार पकड़ी है। शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार नैनी में यमुना का जलस्तर 76.20 मीटर दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में यमुना में 30 सेंटीमीटर वृद्धि हुई। फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 78.60 मीटर दर्ज किया गया। यहां गंगा में सात सेंटीमीटर बढ़ोतरी हुई। छतनाग में गंगा का जलस्तर 75.84 मीटर दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटे में 33 सेंटीमीटर बढ़ा। सिंचाई विभाग के इंजीनियरों का कहना है कि प्रयागराज में बाढ़ का खतरा नहीं है, लेकिन गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...