मथुरा, मार्च 25 -- महानगर में मंगलवार को यमुना छठ (यमुनाजी का जन्मोत्सव) ब्रजवासियों ने अपने आराध्य श्रीकृष्ण की पटरानी यमुना का विधि विधान से पूजन किया। यमुना घाटों पर महाआरती हुई। यमुना माता का दुग्धाभिषेक किया। नगर में माथुर चतुर्वेद परिषद ने जन जागरण शोभा यात्रा के माध्यम से यमुना प्रदूषण के मुद्दे को प्रमुखता उठाया। इस दौरान यमुना मैया के जयकारों से घाट गुंजायमान हो रहे थे। मंगलवार की सुबह सर्वप्रथम यमुना मंदिर में सेवायतों ने यमुना मईया का पंचामृत से जन्माभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने यमुना में स्नान करके यमुना जी की पूजा अर्चना की। वहीं माथुर चतुर्वेद परिषद के मुख्य संरक्षक महेश पाठक के नेतृत्व में सुबह विश्रामघाट पर मां यमुना के श्रीविग्रह का अभिषेक किया गया। परिषद द्वारा शाम को विश्राम घाट से मां यमुना जी की शोभायात्रा निकाली गई। जि...