मथुरा, अप्रैल 1 -- मथुरा, यमुना नदी की कोख में भरी गंदगी को साफ करने की योजना पर काम होने जा रहा है। यमुना के दोनों किनारों पर जियोलॉजिकल मैपिंग होगी। इस योजना में यमुना के तले में भरी रेत और गंदगी को निकाला जाएगा। योजना की शुरूआत वृंदावन के केसीघाट से लेकर देवरहा बाबा घाट तक होगी। योजना के पहले चरण की सफलता के बाद ही आगे बढ़ाया जाएगा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की योजना के अंतर्गत पहले चरण में चयनित क्षेत्र में पहले वैज्ञानिक अध्ययन कराया जाएगा, जिसके आधार पर कार्ययोजना लागू की जाएगी। सिंचाई, मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण सहित संबंधित विभाग आपस में समन्वय बनाकर योनजा पर काम करेंगे। इस योजना में ग्लोबल विकास ट्रस्ट के विशेषज्ञ भी अपना सहयोग देंगे। योजना के अंतर्गत यमुना जल को प्रदूषण मुक्त करने के साथ ही जल मार्ग विकसित करने की य...