फिरोजाबाद, अप्रैल 24 -- यमुना की तलहटी में गांव बसई मोहम्मदपुर पर हजरत शफी साह का तीन तीन दिवसीय सालाना उर्स कुरान ख्वानी के साथ शुरू हो गया। महिलाओं, लड़कियों और बच्चों ने कुरान ख्वानी की। शुक्रवार को गांव बसई मोहम्मदपुर स्थित हजरत शफी शाह की दरगाह पर कुरान ख्वानी के साथ सालाना उर्स का आगाज हो गया। फिरोजाबाद शहर और आसपास के ग्रामीण इलाके की मुस्लिम समाज की महिलाओं और बच्चों द्वारा कुरान ख्वानी की गई। प्रथम दिन का कार्यक्रम दरगाह के मुतवल्ली शब्बीर मियां की देखरेख में संपन्न हुआ। शब्बीर मियां ने कहा कि हजरत शफी साह का यह सालाना उर्स तीन दिन तक चलेगा। यहां कव्वाली आदि कार्यक्रम संपन्न होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.