नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- दिल्ली सरकार प्रदूषण पर काबू पाने के लिए यमुना नदी के पास 19.2 किलोमीटर लंबा एलिवेडेट रोड बनाने री तैयारी है। यह सड़क वज़ीराबाद से डीएनडी तक बनाई जाएगी। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्रस्तावित एलिवेटेड सड़क को तीन चरणों में पूरा करने की योजना है। पहला चरण सुरघाट से आईएसबीटी, दूसरा चरण आईएसबीटी से सराय काले खान और तीसरा चरण सराय काले खान से डीएनडी। इसके अलावा, त्रिपोलिया गेट से बर्फखाना तक 2.62 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर का प्रस्ताव भी तैयार कर लिया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दिल्ली मेट्रो और उससे संबंधित सड़क एवं फ्लाईओवर परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक में दिल्ली मेट्रो रेल निगम के प्रबंध निदेशक सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई पर...