प्रयागराज, मार्च 25 -- कीडगंज थाना क्षेत्र में बुधवार शाम यमुना में एक व्यक्ति का शव पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से निकलवाकर शिनाख्त की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। पहचान न होने पर शव को अज्ञात में पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है। वह पैंट-शर्ट पहने था और गले में रुद्राक्ष की एक दाने की माला पड़ी है। थाना प्रभारी कीडगंज सुशील कुमार ने बताया कि शव लगभग एक-दो दिन पुराना है और कहीं से बहकर यहां पहुंचा है। शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...