चित्रकूट, मार्च 31 -- चित्रकूट। संवाददाता मऊ थाना क्षेत्र के तिलौली गांव के पास मंगलवार की शाम पुलिस ने यमुना किनारे अज्ञात 25 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि शव करीब तीन सप्ताह पुराना प्रतीत हो रहा है। शायद शव यमुना के बहाव के साथ बहकर आया है। यहां किनारे आने के बाद ग्रामीणों की नजर पड़ी तो जानकारी दी। बताया कि मृतक नीला पैंट व काला लोवर पहने हुए है। काफी प्रयास के बाद शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...