औरैया, अगस्त 13 -- यमुना नदी के लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने तटवर्ती गांवों में सतर्कता बढ़ा दी है। गुरुवार को जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने सदर तहसील के बाढ़ प्रभावित गांव अस्ता पहुंचकर हालात देखे। ग्रामीणों से पूर्व में आई बाढ़ और उस दौरान होने वाली परेशानियों की जानकारी ली। अधिकारियों को निचले और संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार नजर रखने के साथ जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने यमुना नदी का जलस्तर देखने के साथ अधिकारियों से संभावित प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर पानी तेजी से बढ़ रहा है, वहां नावों की व्यवस्था पहले से कर ली जाए। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जाए और खतरा बढ़ने पर उन्हें समय रहते ऊंचे एवं सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया ज...