मथुरा, जुलाई 15 -- दिल्ली की तरफ से पानी डिस्चार्ज बुधवार से कम होने से मथुरा में भी यमुना के जलस्तर में धीरे-धीरे कमी होने लगी है। मंगलवार की तुलना में बुधवार को प्रयागघाट पर 48 सेमी जल स्तर में कमी दर्ज की गई। जबकि वार्निंग लेवल 165.200 मीटर है। हालांकि, ताजे वाला व ओखला बैराज से भी पानी डिस्चार्ज कल की तुलना में आज डिस्चार्ज में कमी होने से निचले क्षेत्रों में रह रहे निवासियों ने राहत की सांस ली। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने कहा कि अभी मथुरा में बाढ़ का कोई खतरा नहीं है। मथुरा में बुधवार को यमुना के जलस्तर में धीरे धीरे कमी आने लगी है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में यमुना आखिर 'मर' क्यों रही है? 225 साल की रिसर्च ने बताए 5 बड़े कारण अपरखंड आगरा नहर के सहायक अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि हथनी कुंड वैराज (ताजे वाला) से 350 क्यूसेक पानी छोड़ा...