उरई, अगस्त 11 -- कालपी, संवाददाता । यमुना नदी का जलस्तर मंगलवार से बढ़ना शुरू हो गया है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार नदी का जलस्तर 97 मीटर का आंकड़ा पार कर गया है। अनुमान है कि अगले 24 घंटे में इसमें करीब एक मीटर की और बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि फिलहाल बाढ़ जैसे हालात नहीं हैं। केंद्रीय जल आयोग में तैनात कर्मचारी रूपेश कुमार ने बताया कि दिल्ली और मध्य प्रदेश में हुई बारिश के कारण यमुना का पानी बढ़ा है। आमतौर पर इस समय यमुना का जलस्तर 100 मीटर के पार पहुंच जाता था, लेकिन इस बार नदी का पानी बहुत धीमी गति से बढ़ रहा है। यह भी पढ़ें- इटावा में यमुना-चंबल का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ चौकियां शुरू गत वर्ष अगस्त में यमुना 110 मीटर से ऊपर पहुंच गई थी। उस समय क्षेत्र में जल प्रलय जैसे हालात बन गए थे। नदी किनारे बसे कई गांवों के साथ नगर के कई मोहल्लों में ...