यमुना का जलस्तर सामान्य, तलहटी के गांवों को अभी खतरा नहीं
उरई, अगस्त 8 -- कालपी। संवाददाता यमुना की तलहटी में बसे लोगों के लिए राहत की खबर है। शनिवार को नदी का जलस्तर 96.69 मीटर दर्ज किया गया जो सामान्य है। बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार अभी जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी की संभावना नहीं है, इसलिए तलहटी के गांवों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।आमतौर पर सावन और भादौ में यमुना उफान पर आती है। इन दो महीनों में नदी किनारे बसे गांवों का आवागमन बाधित हो जाता है। खेतों में खड़ी फसलें तबाह हो जाती हैं, जिससे किसानों की आय पर असर पड़ता है। साथ ही पशुओं के लिए चारे का संकट भी खड़ा हो जाता है। यह भी पढ़ें- Hapur News: गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु पार, खादर के जंगल जलमग्न लेकिन इस बार स्थिति अलग है। पिछले वर्ष सावन में यमुना का जलस्तर 109 मीटर के पार पहुंच गया था जबकि इस साल सावन में भी यह 96.69 मीटर पर ही है। बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.