यमुना का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाके में बिगड़े हालात
चित्रकूट, अगस्त 30 -- राजापुर, संवाददाता। यमुना का जलस्तर बढ़ने की वजह से निचले इलाकों में हालात बिगड़ने लगे है। तहसील क्षेत्र का तिरहार इलाका baढ़ से घिर गया है। तिरहार को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग में जलभराव होने से आवागमन बंद होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। फिलहाल यमुना खतरे के निशान से कई मीटर नीचे है। सरधुवा से यमुना किनारे तिरहार को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग में नाले के जरिए जलभराव होने से आवागमन बंद हो गया है। अर्की के रपटे में करीब चार से पांच फीट पानी भर जाने से अर्की, अतरौली, देवारी, हस्ता, नैनी, बिहरवां, चांदी, धौरहरा, धुमाई, भदेहदू, खोपा, सुरवल समेत दर्जनों गांवों का मुख्य मार्ग से संपर्क टूट गया है। रपटा जलमग्न होने से आवागमन बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने खतरे को देखते हुए अर्की रपटे पर बेरिकेडिंग लगाकर पुलिस बल की तैनाती की गई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.