प्रयागराज, सितम्बर 7 -- प्रयागराज। मध्य प्रदेश और बुंदेलखंड क्षेत्र की नदियों में लगातार बढ़ रहे जलस्तर का असर अब प्रयागराज में दिखाई देगा। चंबल और बेतवा नदियों के उफान के बीच यमुना का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। इससे प्रयागराज में खासकर गंगा किनारे और निचले इलाकों में मुश्किलें बढ़ने की आशंका है। आगरा के पिनाहट में चंबल, हमीरपुर में बेतवा का जलस्तर अनुमान से अधिक बढ़ा है। बांदा में केन का पानी घटा है, लेकिन हमीरपुर रविवार को यमुमा में वृद्धि दर्ज की गई। चिल्लाघाट में यमुना का जलस्तर बढ़ा है। माताटीला बैराज से शुक्रवार को छोड़ा गया तीन लाख क्यूसेक पानी प्रयागराज आ रहा है। इसके बाद धौलपुर से चंबल में छोड़ा गया ढाई लाख क्यूसेक पानी आएगा। गंगा मे भी हरिद्वार, नरोरा और कानपुर बैराज से गंगा में डिस्चार्ज बढ़ाया गया है। पहले यमुना और फिर गंगा...