उरई, अगस्त 19 -- कालपी। संवाददाता यमुना की तलहटी में बसे गांवों के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। नदी का जलस्तर लगातार घट रहा है और निकट भविष्य में इसके बढ़ने के आसार भी नहीं हैं। इससे बाढ़ के डर से सहमे किसानों और ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है मौजूदा समय में नदी का जल स्तर 100 मीटर पर है जो इससे पहले 102 मीटर पर था।आमतौर पर बरसात में यमुना किनारे बसे लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ जाती हैं। तलहटी की जमीन डूबने से वे खरीफ की फसल नहीं ले पाते, जिसका सीधा असर उनकी अर्थव्यवस्था पर पड़ता है। लेकिन इस बार कम बारिश के कारण नदी का जलस्तर ज्यादा नहीं बढ़ा। यह भी पढ़ें- Balia News: गंगा के वेग से लोग डरे,150 बीघा परवल जलमग्न इससे तलहटी में तिल, ज्वार और बाजरा की फसलें लहलहा रही हैं। गत सप्ताह यमुना का जलस्तर बढ़कर 102 मीटर तक पहुंच गया था, जिससे किसान...