उरई, अगस्त 16 -- कालपी। संवाददाता लगातार बढ़ते जलस्तर से दहशत में आए यमुना के तटवर्ती क्षेत्र के लोगों को रविवार को राहत मिली। कालपी में यमुना नदी का जलस्तर करीब एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घटने लगा।केंद्रीय जल आयोग कालपी कार्यालय के प्रभारी रूपेश कुमार ने बताया कि राजस्थान की नदियों से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना का जलस्तर बढ़कर 100.80 मीटर तक पहुंच गया था। शनिवार से इसमें कमी दर्ज की जा रही है। रविवार को यमुना का जलस्तर घटकर 100.17 मीटर पर आ गया। उन्होंने संभावना जताई कि मौसम साफ रहने पर आने वाले दिनों में जलस्तर में और कमी आ सकती है। यह भी पढ़ें- एक सेमी प्रति घंटे बढ़ रही है यमुना गौरतलब है कि यमुना नदी का चेतावनी स्तर 107 मीटर और खतरे का लाल निशान 108 मीटर निर्धारित है। पिछले वर्ष बाढ़ के दौरान यमुना का जलस्तर खतरे के निशान...