देहरादून, अप्रैल 6 -- यमुना कॉलोनी में निर्मित सामुदायिक केंद्र निर्माण का सोमवार को मेयर सौरभ थपलियाल और पार्षद संजय सिंघल ने विधिवत शिलान्यास किया। मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि सामुदायिक केंद्र किसी भी क्षेत्र के सामाजिक एवं सांस्कृतिक जीवन का महत्वपूर्ण आधार होता है। यह केंद्र स्थानीय निवासियों के लिए विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों का प्रमुख स्थल बनेगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड में आधारभूत सुविधाओं के साथ ऐसे विकास कार्य करना है, जो सीधे जनता के जीवन को सरल एवं सशक्त बनाएं। पार्षद संजय सिंघल ने मेयर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सामुदायिक केंद्र के निर्माण से क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। यह केंद्र सामाजिक एकता और आपसी सहभागिता को और अधिक सुदृढ़ करेगा।मेयर ने निर्माण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.