नोएडा, सितम्बर 2 -- दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ने की संभावना बाढ़ चौकियों को अलर्ट रहने के आदेश दिए

जलस्तर की स्थिति ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। लगातार हो रही बारिश के चलते यमुना और हिंडन का जलस्तर बढ़ने की संभावना है। ऐसे में जिला प्रशासन ने डूब क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी है। बाढ़ चौकियों को अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं। हालांकि, दोनों ही नदियों में पानी खतरे के निशान से काफी नीचे है।

नदियों का जलस्तर यमुना का जलस्तर बुधवार को 195.45 मीटर रहा है, जबकि खतरे का निशान 200.600 मीटर है। वर्तमान में नदी में करीब 11029 क्यूसेक पानी बह रहा है। हिंडन का जलस्तर भी 200 मीटर के आसपास रहा, जबकि खतरे का निशान 205.08 मीटर है। नदी में बुधवार को 4847 क्यूसेक पानी बह रहा था। पिछले दिनों की तुलना इसमें मामूली गिरावट दर्ज की गई है।

बाढ़ चौकियों की तैयारी शहर मे...