अलीगढ़, जुलाई 25 -- n लाठी-डंडों, हॉकी और बल्लों से हमला n आठ नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज जट्टारी, संवाददाता। टप्पल थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक संघर्ष में बदल गई। गांव नूरपुर के पास हुई इस घटना में कई लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित की गवाही पीड़ित सोहिल पुत्र नूरहसन, निवासी गांव नूरपुर, के अनुसार 21 जुलाई की शाम करीब सात बजे वह जेवर से काम करके मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहा था। आरोप है कि नूरपुर पुल के पास यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर सामने से आ रहे गांव के ही इमरान पुत्र नसीर और नईम पुत्र मजीद ने अपनी मोटरसाइ...