मथुरा, मई 14 -- मथुरा। यमुना एक्सप्रेस वे पर सुरीर थाना क्षेत्र में नोएडा से आगरा की ओर माइल स्टोन 91.500 के निकट मंगलवार रात करीब 09:30 बजे कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल पड़े युवकों को देख वहां से गुजर रहे मांट क्षेत्र के विधायक ने पुलिस को सूचना देकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार बचावली, बुलंदशहर निवासी सत्यपाल का पुत्र राजकुमार (26) और खैर, अलीगढ़ निवासी हरवीर का पुत्र सुनील बाइक द्वारा नोएडा से आगरा की ओर जा रहे थे। माइल स्टोन 91.500 के पास बाइक के सामने कुत्ता आ जाने के कारण बाइक गिर गयी और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। बताया गया कि उसी समय वहां से मांट क्षेत्र के विधायक राजेश चौधरी गुजर रहे थे। उन्होंने गाड़ी रोककर दोनों को देखा और पुलिस को सूचना देकर एम्बुलेंस द्वारा...