मथुरा, मार्च 29 -- यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 64 के समीप आगरा से दिल्ली जा रही श्रीलंका के पर्यटकों से भरी स्लीपर बस में सुबह करीब 11 बजे आग का गोला बन गयी। गनीमत रही कि बस चालक ने इंजन से धुआं निकलते देख बस को किनारे कर सवारियों को सामान सहित सुरक्षित उतार दिया। कुछ ही देर में बस धूं-धूं कर जल गई। बस की आग पर अग्निशमन की तीन गाड़ियों ने काबू पाया। आग से बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। कल्लू ट्रैवल्स की स्लीपर बस आगरा से 48 सवारियां लेकर रविवार को आगरा से दिल्ली की ओर जा रही थी। बस में सवार यात्री आगरा का ताजमहल देखने आए थे। बस को सीलमपुर दिल्ली निवासी ड्राइवर मुकेश चला रहा था। बस जैसे ही नौहझील थाना क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 64 के निकट पहुंची तभी उसके इंजन से धुआं निकलता देख ड्राइवर ने उसे किनारे लगाया और सवारियों ...