यमुना एक्सप्रेसवे से प्रभावित लोगों को जल्द मुआवजा मिलेगा
नोएडा, मई 19 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। यमुना एक्सप्रेसवे से प्रभावित किसानों को मुआवजा वितरण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। एक्सप्रेसवे का संचालन करने वाली कंपनी सुरक्षा रियलटी ने प्राधिकरण को 53 करोड़ की पहली किस्त का भुगतान कर दिया है।
मुआवजे का इतिहास ग्रेटर नोएडा से आगरा तक 165 किलोमीटर लंबे यमुना एक्सप्रेसवे को जेपी इंफ्राटेक ने वर्ष 2012 में 12,000 करोड़ की लागत से तैयार किया था। एक्सप्रेसवे से 10 हजार किसान प्रभावित हुए थे। यह किसान करीब 14 वर्षों से बढ़े हुए 64.7 प्रतिशत मुआवजे की मांग कर रहे थे। इन्हें करीब 1689 करोड़ रुपये मुआवजा मिलना है। इनमें 1335 करोड़ सुरक्षा रियलटी को देना है, जबकि 355 करोड़ प्राधिकरण को अपनी तरफ से देने हैं। राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने सुरक्षा को यह रकम चार किस्तों में चुकाने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.