नोएडा, अप्रैल 29 -- - ग्रेनो से आगरा तक वर्ष 2012 में बना था प्रदेश का पहला 165 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे ग्रेटर नोएडा, विक्रम शर्मा। किसी भी क्षेत्र की तस्वीर बदलने के लिए मजबूत कनेक्टिविटी जरूरी है। जहां कभी वीरानी, खाली जमीन और सीमित संभावनाएं थीं, उस इलाके को उत्तर प्रदेश के पहले एक्सप्रेसवे ने नई गति दी है। हम बात कर रहे हैं यमुना एक्सप्रेसवे की, जिसने दूरी घटाने के साथ छह जिलों में निवेश, औद्योगिक विस्तार और आर्थिक गतिविधियों के द्वार खोल दिए। आज एक्सप्रेसवे के आसपास का क्षेत्र विकास के नए केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह भी पढ़ें- गंगा और यमुना एक्सप्रेसवे के जुड़ने से उद्योगों को गति मिलेगीयमुना एक्सप्रेसवे का निर्माण जेपी इंफ्राटेक ने ग्रेटर नोएडा से आगरा तक 165 किलोमीटर लंबे यमुना एक्सप्रेसवे का निर्माण वर्ष 2012 में 12 हजार करो...